/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/20/61-Dhoni.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी ने प्रभुदेवा के साथ किया लुंगी डांस
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आपने क्रिकेट के मैदान पर तो देखा ही होगा। लेकिन वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इससे आप वाकिफ नहीं होंगे।
दरअसल, उनका एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस के बादशाह प्रभुदेवा के साथ लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं।
प्रभुदेवा से कदमताल कर रहे धोनी डांस के दौरान वीडियो में कई बार हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। प्रभुदेवा धोनी को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
वीडियो TVS कंपनी के विज्ञापन शूटिंग के दौरान का है। धोनी TVS कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।
A post shared by @mahi7781 on Apr 9, 2017 at 8:51am PDT
आपको बता दें की पिछले दिनों भी माही का डांस वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह आईपीएल की पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau