पटना के बाढ़ में फंसे रिक्शा चालक का रोना देखकर फट जाएगा आपका कलेजा, यकीन ना हो तो देखें Video

बिहार में आसमान से आफत बरस रही है. पिछले तीन-चार दिन से बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है. सड़क तो छोड़ दीजिए शॉपिंग मॉल में भी कमर तक पानी भर गया है. गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है.

बिहार में आसमान से आफत बरस रही है. पिछले तीन-चार दिन से बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है. सड़क तो छोड़ दीजिए शॉपिंग मॉल में भी कमर तक पानी भर गया है. गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है.

author-image
nitu pandey
New Update
पटना के बाढ़ में फंसे रिक्शा चालक का रोना देखकर फट जाएगा आपका कलेजा, यकीन ना हो तो देखें Video

पानी में फंसा रिक्शा चालक लगा रोने

बिहार में आसमान से आफत बरस रही है. पिछले तीन-चार दिन से बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. पटना में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. कई इलाकों में तो घरों के अंदर पानी घुस गया है.

Advertisment

सड़क तो छोड़ दीजिए शॉपिंग मॉल में भी कमर तक पानी भर गया है. गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो एक रिक्शा चालक का है जो धड़ तक पानी में डूबा हुआ है. उसके साथ उसका रिक्शा भी है. पानी में रिक्शा फंसा देखकर बेचार रोने लगा.

और पढ़ें:यूपी उपचुनाव: बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया, यहां देखें लिस्ट

इसी रिक्शे से उसकी और उसके परिवार की रोजी-रोटी चलती है. लेकिन उसके हाथों से यह भी जा रहा है. शख्स रो रहा है और अपना रिक्शा छोड़ नहीं रहा है. राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल ने यह वीडियो शेयर किया है.

इसका कैप्शन उन्होंने लिखा, ‘संगठित सुशासनी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी की धनराशि गबन करने वालों शर्म करो. नीतीश कुमार-सुशील मोदी को गरीबों की आह लगेगी.
इस वीडियो को देखकर आपका भी कलेजा फट जाएगा. देखें वायरल वीडियो-

देखा ना वीडियो बनाने वाले रिक्शा चालक को कहते हैं कि वो उसे छोड़ दे और चले जाए. पानी निकल जाने के बाद वो आए और अपना रिक्शा ले जाए. लेकिन अपनी पूंजी को वो वहां छोड़कर नहीं जाता है. रोता है लेकिन रिक्शा खिंच कर अपने साथ ले जा रहा है.

इस वीडियो के जरिए लोग सुशासन बाबू और बीजेपी-जेडीयू सरकार पर निशाना साध रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Viral News Nitish Kumar heavy rain Patna flood
Advertisment