/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/19/61-pakistan.jpg)
पाकिस्तान के पुलिसकर्मी हाथ में तख्ती लिए हुए
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूरी दुनिया को अपने खेल और गुड लुक्स से दीवाना बना रखा है। विराट को कई लड़कियां रोजाना शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक पाकिस्तानी पुलिस वाले ने विराट को शादी का प्रपोजल भेजा है।
बता दें कि महिला क्रिकेटर डेनियले वाट सोशल मीडिया पर विराट को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी हैं।
कई लड़कियां विराट की पारी देखने आती हैं तो अपने हाथ में मैरी मी विराट का पोस्टर लिए होती हैं। लेकिन अब विराट को ऐसा प्रपोजल मिला है जिसके बारे में शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
और पढ़ें: देवरिया स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल फरार
Damn This Is Hilarious 😂😂
A Pakistani Police in Lahore during Pakistan vs World XI Cricket Match holding a Banner
* Kohli Marry Me * 😭😭😂😂 pic.twitter.com/XJSbdahHk7— Shehryar Khan (@Pathan_007_) September 15, 2017
जानकारी के अनुसार हाल ही में लाहौर में वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तानी टीम के बीच खेली गई तीन टी20 मैच की सीरीज के दौरान एक पुलिसकर्मी की विराट के लिए दीवानगी खुलकर सामने आई। यह पुलिसकर्मी अपने हाथ में एक तख्ती लिए हुए दिखाई दिया है।
पुलिसकर्मी की तख्ती पर रंग-बिरंगे अंदाज में लिखा है 'कोहली मैरी मी'। अब सवाल यह उठता है कि इस तरह के प्रपोज के बाद आखिर अनुष्का शर्मा के दिल पर क्या बीत रही होगी?
और पढ़ें: पिंटो की अग्रिम जमानत की सुनवाई से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस ने किया इनकार
Source : News Nation Bureau