Watch: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने किया दीपिका के गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

मानुषी का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।

मानुषी का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
Watch: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने किया दीपिका के गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारतीयों को गौरवान्वित किया है। इस खिताब को जीतने के बाद से ही उनकी हर जगह वाह-वाही हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। इसी बीच मानुषी का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।

Advertisment

इस वीडियो में मानुषी 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंट्रोडक्शन राउंड का बताया जा रहा है जिसमें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के इंट्रोडक्शन राउंड में सभी कंटेस्टेंट्स को अपने देश के डांस करने थे।

इंट्रोडक्शन राउंड में कंटेस्टेंट्स को डांस करते हुए खुद को इंट्रोड्यूज करना था। ऐसे में मानुषी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के गाने नगाड़ा संग ढोल बाजे में डांस किया।

 फिल्म में इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने डांस किया था और यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आये थे और फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।

मूल रूप से ​हरियाणा की ​मानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है और अ​भी सोनीपत मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टरेट हैं, मानुषी इससे पहले मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

और पढ़ें: Watch: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का वीडियो आया सामने, देखकर हो जाएंगे हैरान

Source : News Nation Bureau

Deepika Padukone Manushi Chhillar Miss World 2017 sanajay leela bhnasali
Advertisment