अनुपम खेर ने ढूंढ निकाला हैरी पॉटर वो भी एक दम शुद्ध देसी
अगर हैरी पॉर्टर के फैन हैं तो ये ख़बर पढ़ कर आपको बहुत मजा आने वाला है. अभिनेता अनुपम खेर ने हैरी पॉटर को ढूंढ निकाला है.
नई दिल्ली:
आप लोगों में से बहुत सारे लोगों ने हैरी पॉटर सीरीज देखी ही होगी. शायद आप हैरी पॉर्टर के फैन भी हों. अगर ऐसा है तो ये ख़बर पढ़ कर आपको बहुत मजा आने वाला है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने हैरी पॉटर को ढूंढ निकाला है. वो भी एक दम शुद्ध देसी. अनुपम खेर ने उसकी वीडियो भी शेयर की है.
देहरादून से मसूरी जाते वक़्त स्कूटर पर बैठे इन भाई साहब ने देसी हैरी पॉटर की याद दिला दी।र्वैसे जुगाड़ के मामले में हम हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है।भाई साब की और भाई साहब की सोच की जय हो।🙏😎🤓👏👏#DesiHarryPotter pic.twitter.com/KRtS0PBG0M
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 16, 2020
सोशल मीडिया पर धूम मचाती हुई इस वीडियो को लगभग 72 हजार लोग देख चुके हैं. अनुपम ने ये वीडियो देहरादून से मसूरी की ओर जाते हुए रास्ते में अपनी गाड़ी से बनाया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'देहरादून से मसूरी जाते वक़्त स्कूटर पर बैठे इन भाई साहब ने देसी हैरी पॉटर की याद दिला दी. वैसे जुगाड़ के मामले में हम हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है. भाई साब की और भाई साहब की सोच की जय हो.'
यह भी पढ़ें- दुल्हन की 'स्वैग वाली एंट्री' सोशल मीडिया पर मचा रही है धूम, देखें वीडियो
बहुत लोगों ने इस वीडियो पसंद की तो वहीं एक यूजर ने अनुपम खेर को नसीहत दे डाली.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय