'मैम...मैम सेल्फी दे दो ना...,' एक फोटो के लिए युवकों ने विदेशी महिला के साथ ये क्या कर दिया?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक विदेशी महिला से जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. महिला के मना करने के बावजूद युवक उसका पीछा करते दिखाई देते हैं. वीडियो पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक विदेशी महिला से जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. महिला के मना करने के बावजूद युवक उसका पीछा करते दिखाई देते हैं. वीडियो पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
VIRAL VIDEO

वायरल वीडियो Photograph: (x/@divya_gandotra)

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो लोगों को चौंका देते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक विदेशी महिला को कथित तौर पर परेशान करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना मुंबई की सड़कों की है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisment

सेल्फी के लिए दबाव डालने का आरोप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला सड़क पर आराम से घूम रही होती है. इसी दौरान दो युवक उसके पास आते हैं और उससे सेल्फी लेने की जिद करने लगते हैं. महिला बार-बार मना करती नजर आती है, लेकिन दोनों युवक उसकी बात अनसुनी कर देते हैं. वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि महिला असहज महसूस कर रही है और लगातार मना कर रही है.

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब महिला खुद अपने मोबाइल से दोनों युवकों का वीडियो बनाना शुरू कर देती है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि युवक उसका पीछा करते हुए नजर आते हैं. महिला साफ तौर पर कहती है कि वह सेल्फी नहीं देना चाहती, लेकिन इसके बावजूद युवक पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते.

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर एक यूजर द्वारा साझा किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे देश की छवि के लिए नुकसानदायक बताया है.

एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग भारत की बदनामी का कारण बनते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि मना करने के बावजूद किसी महिला का पीछा करना अस्वीकार्य व्यवहार है. कई लोगों ने इसे महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक आचरण से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है. यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शिष्टाचार को लेकर सवाल खड़े करती है. 

ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, फिर जो हुआ उसका वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Viral News
Advertisment