/newsnation/media/media_files/2026/02/13/viral-video-76-2026-02-13-18-30-02.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (x/@SachinGuptaUP)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कथित तौर पर दूध में मिलावट करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाल्टी पूरी तरह पानी से भरी हुई है और महिला पैकेट वाला दूध उसमें डाल रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल का है, जहां मिड डे मील के तहत बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.
पानी से भरी बाल्टी में डाला गया दूध
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि महिला दूध का पैकेट फाड़कर सीधे पानी से भरी बाल्टी में डालती है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दूध की मात्रा बेहद कम है और बाल्टी में पहले से ही काफी मात्रा में पानी मौजूद है. आरोप लगाया जा रहा है कि इस तरह पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर बच्चों को परोसा जा रहा था.
पास खड़ी महिला बना रही थी वीडियो
वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि पास खड़ी एक अन्य महिला पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि यदि यह दावा सही है तो यह बच्चों के पोषण के साथ गंभीर खिलवाड़ है. कई यूजर्स ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
महोबा का बताया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी विद्यालय की है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. न्यूज नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ऐसे मामलों में अक्सर वीडियो का स्थान और संदर्भ अलग हो सकता है, इसलिए आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
वीडियो के वायरल होने के बावजूद अब तक संबंधित प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि यह वीडियो वास्तविक और हालिया है, तो यह मिड डे मील व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल, प्रशासन की प्रतिक्रिया और संभावित जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
सब दूध में पानी मिलाते हैं
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 13, 2026
यहां पानी में दूध मिलाया जा रहा !!
उत्तर प्रदेश में महोबा का सरकारी स्कूल है। अब इस पानी वाले दूध को पीकर बच्चों में निश्चित रूप से तंदुरुस्ती आएगी। pic.twitter.com/O3hcRa8QSy
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav: जेल में नहीं मिली कोई VIP सुविधा, कैदियों को चुटकले सुना रहे राजपाल यादव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us