/newsnation/media/media_files/2025/01/10/MAXH1L7wRzjMHMptMuRo.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (SOCIAL MEDIA)
सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इंसान सोच भी नहीं सकता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है. कुछ वीडियो तो लोगों के पोल खुल जाते हैं. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेय करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी से लड़ाई कर रहा होता है. सोशल मीडिया पर पति औऱ पत्नी के लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पति और पत्नी की लड़ाई में हुआ कांड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी अपने पति से लड़ाई कर रही होती है. इसमें पति गुस्से में अपनी पत्नी को खुब बोल रहा होता है. दोनों के बीच गाली-गलोच भी होता है. पति नोट दिखाता है और कहता है, ये देखो हराम की कमाई. इसके बाद वो गुस्से में जाता है और अलमारी खोलता है, इस दौरान पत्नी कोशिश करती है कि अलमीरा ना खुले लेकिन पति खोल देता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पति एक झोला निकालता है और हवा में फेंक देता है, जिसमें से नोटों की गड्डियां निकलती हैं. इतने सारे पैसे निकलते हैं, जिसे देखने के बाद कोई भी चौंक जाए. शख्स कहता है कि तेरे जैसे लोगों ने पुलिस को बदनाम कर रखा है. तुम लोगों के दस-दस हजार लाख रुपये चालान काट लेते हो. महिला पुलिसकर्मी भी पति को सुनाती है.
ह*रा*म की कमाई को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा
— Adv Jony Ambedkarwadi 🇮🇳 (@TheJonyVerma) January 9, 2025
ऐसे ह**** पुलिस कर्मचारियों के बारे में आपकी क्या राय है ।?? pic.twitter.com/eGTc1OX3NT
पति को ऐसा नहीं करना चाहिए था
इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में लोगों के अंदर रिश्ता बचाने की अहमियत अब खत्म होने लगी है. एक यूजर ने लिखा कि ये देश का पहला पति होगा, जो अपनी पत्नी के घूसखोरी का पोल खोलता है.
एक यूजर ने लिखा कि भाईया ने तो अपनी ही पत्नी का पोल खोल दिया. वीडियो देख लोगों ने मजे भी लिए हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि आज रिश्ते ही खत्म हो रहे हैं. पति ने जो गुस्से में किया है, वो बिल्कुल भी सही नहीं था. वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी है.
ये भी पढ़ें- चादर या रोटी...ये है इतनी बड़ी Roti की सच्चाई, वायरल वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us