आ गई मौज? होलिका दहन पर स्टंटबाजी देखिए कैसे पड़ गई बाइक सवार लड़कों को भारी; वीडियो वायरल

Viral Video: होली आई नहीं कि उससे पहले सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो आना शुरू हो गए. इसी बीच होलिका दहन में एक स्टंटबाजी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई हैरान है तो कई लोगों की हंसी छूट रही है.

Viral Video: होली आई नहीं कि उससे पहले सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो आना शुरू हो गए. इसी बीच होलिका दहन में एक स्टंटबाजी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई हैरान है तो कई लोगों की हंसी छूट रही है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Holi Funny Video

Holi Funny Video

आजकल वायरल होने के चक्कर में लोग कुछ भी अजीबो-गरीब कर बैठते हैं. खासकर युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स पाने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं. इसी ट्रेंड का एक उदाहरण हाल ही में होलिका दहन के मौके पर देखने को मिला.

Advertisment

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बाइक पर सवार होकर जलती हुई होलिका के पास पहुंचते हैं. उनका मकसद आग में जौ डालने का था. लेकिन यह कोशिश स्टंट में बदल गई.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया. कुछ ने कहा कि त्योहार का सम्मान करना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी की. त्योहार खुशी का मौका होता है. लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है. ऐसे में जरूरी है कि लोग उत्सव मनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें.

holi
Advertisment