जरा सी चूक और चली जाती जान! मां ने 10वें फ्लोर से साड़ी में बांधकर लटकाया मासूम बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में फरीदाबाद के सेक्टर-82 में रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मां ने साड़ी के सहारे बच्चे को 10वें फ्लोर से 9वें फ्लोर पर लटकाए हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

हाल ही में फरीदाबाद के सेक्टर-82 में रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मां ने साड़ी के सहारे बच्चे को 10वें फ्लोर से 9वें फ्लोर पर लटकाए हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
वायरल वीडियो Photograph (x)

वायरल वीडियो Photograph: (x)

Video Viral: कहते हैं कि मां अपने आप से भी ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करती है. लेकिन अगर हम कहे कि वहीं मां अपने बच्चे की जान को जोखिम में डाल दें तो आपका क्या रिएक्शन होगा. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की भी सांस थम सकती है.

Advertisment

यह वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला अपने ही बेटे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से 9वीं मंजिल की ओर लटकाती नजर आती है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

10वें फ्लोर से लटकाया बच्चा

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को 10वें फ्लोर से 9वें फ्लोर तक भेजने के लिए साड़ी के सहारे नीचे लटकाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा हवा में झूल रहा है. जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस खतरनाक नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है.

वीडियो में यह भी दिखता है कि कुछ समय बाद महिला बच्चे को फिर से ऊपर खींच लेती है. इस दौरान बच्चा पूरी तरह असुरक्षित नजर आता है. ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि किसी भी तरह की गलती जानलेवा साबित हो सकती थी.

मां ने क्यों उठाया यह खतरनाक कदम? 

बताया जा रहा है कि 9वें फ्लोर पर महिला का कोई कपड़ा गिर गया था. उसी कपड़े को उठाने के लिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया. लोगों का कहना है कि कपड़े के लिए बच्चे की जान को जोखिम में डालना बेहद लापरवाही भरा है.

वीडियो देख लोगों का फुटा गुस्सा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्से की लहर है. लोग महिला की हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे गंभीर अपराध बताया है. वहीं, कुछ लोग बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Screenshot 2026-02-23 154118

यह भी पढ़ें: तो ऐसे होती है भारतीय रेलवे के जांबाज ड्राइवरों की ट्रेनिंग, सामने आया ये वीडियो

Viral News Viral
Advertisment