/newsnation/media/media_files/2025/11/21/viral-video-mh-2025-11-21-16-44-34.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X)
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को कुर्सी पर बैठाकर बेरहमी से मारते हुए दिखते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र की है और जिस शख्स की पिटाई हो रही है, उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह बिहार से आया बॉस है. वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ऑफिस में बॉस और एक महिला कर्मचारी के बीच बहस हुई, जिसके बाद मराठी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और बॉस को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया.
यहां बिहार वालों को नहीं चलेगी
सोशल मीडिया पर दावे के मुताबिक, बॉस ने एक महिला कर्मचारी से पूछा, “तुम ऑफिस समय पर क्यों नहीं आती?” इस पर कथित रूप से महिला ने जवाब दिया, “मैं मराठी हूं, यह महाराष्ट्र है, यहां बिहार वालों की नहीं, मेरी चलेगी.” आरोप यह भी लगाया गया है कि इसके बाद मनसे (MNS) से जुड़े कुछ लोग महिला के समर्थन में आए और उन्होंने ऑफिस में घुसकर बॉस की जमकर पिटाई कर दी.
बुरी तरह से मारते हैं लोग
वायरल वीडियो में कई लोग बैठे हुए दिखाई देते हैं, जबकि कुछ युवक पीड़ित को लगातार थप्पड़ और घूंसे मारते हैं. दावा है कि ये सभी मनसे के कार्यकर्ता हैं, हालांकि यह बात अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर कही जा रही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह वीडियो कहां का है? वहां कौन व्यक्ति है? मारने वाले कौन हैं? क्या वास्तव में भाषा या प्रांत के आधार पर हमला हुआ? इन सवालों के जवाब अभी स्पष्ट नहीं हैं.
वीडियो देख भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आक्रामक हैं. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि भाषा और राज्यों के नाम पर हिंसा किस दिशा में समाज को ले जा रही है? एक यूजर ने लिखा, “दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर मारना क्या सभ्यता है?” दूसरे ने कमेंट की, “अगर नॉर्थ इंडियंस के साथ ऐसा व्यवहार बढ़ता गया, तो देश एकता की बात कैसे करेगा?”
बॉस ने पूछा तुम टाइम पर ऑफिस क्यों नही आती हो?
— Nehra Ji (@nehraji77) November 21, 2025
महिला ने कहा मैं मराठी हूँ
यह मेरा महाराष्ट्र है यहां तुम बिहार वालो की नही मेरी चलेगी
राज ठाकरे के पार्टी के लोगो ने जाकर बॉस की पिटाई कर दी pic.twitter.com/d7cutqz1KV
ये भी पढ़ें- लोकल ट्रेन में हिंदी बोलने पर मराठी छात्र की पिटाई के बाद मौत, पिता बोले- भाषा राजनीति ने बेटे को बना दिया लाश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us