Year end review 2016: 'तैमूर' से लेकर 'सोनम गुप्ता' तक, ये तस्वीरें हुईं वायरल
हर कोई पुराने साल को बाय कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयारियां कर रहा है।
नई दिल्ली:
साल 2016 बीतने में अब एक दिन बचा है। हर कोई पुराने साल को बाय कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयारियां कर रहा है। सोशल मीडिया ने भी हमें कुछ ऐसे यादगार पल दिए हैं, जो कभी नहीं भूलेंगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वॉट्सएप वायरल हुईं कुछ फोटोज़ ने हमारे दिल को छुआ तो हंगामा भी मचाया। हम आपको इस साल के कुछ ऐसे ही वायरल फोटोज़ के बारे में बताने जा रहे हैं...
और पढ़ें: वो तस्वीरें जिसने 2016 में छेड़ी बहस! इन्हें आने वाले सालों में भी याद रखा जाएगा
1. सैफ-करीना बेबी फेक फोटो:
सैफ अली खान और करीना कपूर खान 20 दिसंबर को माता-पिता बने। करीना ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया और नवजात का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखने पर सोशल मीडिया पर जंग भी छिड़ी रही। इन सबके बीच करीना और बेबी ब्वॉय की एक फोटो खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में करीना बच्चे को चूम रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर के साथ ही इसके फेक होने की खबरें भी चलनी लगी।
2. पाकिस्तान का चायवाला बना मॉडल
इस्लामाबाद के संडे बाजार (पेशावर चौक) में चाय की दुकान पर काम करने वाले अरशद खान सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गए थे। एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जो वायरल हो गई। उनकी नीली आंखों के लोग दीवाने हो गए। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला और उनका म्यूज़िक वीडियो पर जारी हुआ, जिससे एक बार वो फिर सुर्खियों में आ गए।
3. नेपाल की सब्जी वाली
पाकिस्तान के चाय वाले अरशद खान के बाद नेपाल में सब्जी बेचने वाली लड़की की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। लोगों ने उस लड़की की खूबसूरती और मेहनत के कायल हो गए थे। एक फोटोग्राफर ने लड़की की फोटोज़ इंटरनेट पर डाली थी। #Tarkariwali के साथ लोगों ने यह फोटो खूब शेयर और पसंद की।
4. रणबीर-ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीर
हाल ही में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई, जो 18 साल पुरानी थी। ये फोटो उस वक्त की है, जब 'ऐश्वर्या आ अब लौट चले' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 18 साल बाद पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नज़र आने पर रणबीर और ऐश्वर्या के फैंस काफी खुश हुए।
5. सोनम गुप्ता नोट:
8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया और इसके कुछ दिन बाद ही एक फोटो सोशल मीडिया पर छाया रहा। जी हां, सोनम गुप्ता...इस नाम को लोगों ने गूगल पर इतना सर्च किया कि गूगल सर्च में यह नाम तीसरे नंबर पर था। दरअसल, किसी ने 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ 10 रुपये का नोट इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था.. 100, 1000, 2 हजार के नए नोट और सिक्कों पर भी 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी