विकसित भारत बनाने के लिए बढ़ानी होगी किसानों की आय : सीआर पाटिल

विकसित भारत बनाने के लिए बढ़ानी होगी किसानों की आय : सीआर पाटिल

विकसित भारत बनाने के लिए बढ़ानी होगी किसानों की आय : सीआर पाटिल

author-image
IANS
New Update
विकसित भारत बनाने के लिए हमें किसानों की आय बढ़ानी होगी: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सफल कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए काम हुआ है। इन 11 वर्षों में सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाईं, जिससे उनके जीवन में काफी बदलाव आया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का विजन अब 2047 तक विकसित भारत बनाने का है और हम सभी को उसी दिशा में काम करना है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत की कल्पना पूरे देश के सामने रखी है। उन्होंने 11 साल में हर सेक्टर में काम किया है। जिन घरों में महिलाएं लकड़ी जलाकर खाना पकाती थीं, वहां उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। मुफ्त में गैस सिलेंडर से महिलाओं को खाना बनाने में आसानी हुई। धुएं से आजादी मिली तो स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ।

सी.आर. पाटिल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लेकर आए। इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपए का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। किसी भी अस्पताल में जाकर आप इलाज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर में शौचालय बनाए गए। स्वच्छता का एक मिशन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हुआ। घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्ष में हमें अच्छे परिणाम मिले हैं। विकसित भारत बनाने के लिए हमें किसानों की आय बढ़ानी होगी। किसान को खेती के लिए सबसे पहले उसे जमीन पर पानी चाहिए। पानी अगर सही क्षमता के साथ उसे मिले, तो यह संभव हो जाएगा। पीएम मोदी ने पानी पर एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कहा है। मंत्रालय इस पर काम कर रहा है।

मंत्री ने बताया कि बैठक में कई राज्यों के अधिकारियों और एनजीओ से बातचीत कर उनसे सलाह लेंगे। पीएम मोदी की जो अपेक्षा इस परियोजना से है, वह हम पूरी करने की कोशिश करेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment