नियंत्रण के लिए बनाया जा रहा कानून : भूपेश बघेल

नियंत्रण के लिए बनाया जा रहा कानून : भूपेश बघेल

नियंत्रण के लिए बनाया जा रहा कानून : भूपेश बघेल

author-image
IANS
New Update
विधेयक पर भूपेश बघेल का तंज, नियंत्रण के लिए बनाया जा रहा कानून

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

रायपुर, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश किया। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी।

Advertisment

भूपेश बघेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह विधेयक देश भर के मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को नियंत्रित करने के लिए है। अगर आज ऐसा प्रावधान लागू हो जाता है, तो आपको एक महीने नहीं, बल्कि पांच महीने तक भी जमानत नहीं मिलेगी। यानी आप अपना मंत्री पद गंवा देंगे। वे नियंत्रण करने के लिए यह नया कानून बना रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में नए मंत्री शामिल किए गए। इस पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्‍होंने सवाल किया कि रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने एक कानून पारित किया। इसके तहत मंत्रिमंडल का आकार जितने विधानसभा सदस्य हैं, उसका 15 प्रतिशत होगा। इसके चलते उस समय रमन सिंह के मंत्रिमंडल के आकार को छोटा करना पड़ा। त‍बसे 13 मंत्री ही छत्तीसगढ़ में रहे हैं, जबकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीट और 14 मंत्री रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा कि हमें 14 सदस्य रखने की अनुमति दी जाए। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। सवाल यह है कि क्या विष्णुदेव साय की सरकार को 14 मंत्री रखने की अनुमति मिल गई है? अगर यह मिल गई है तो खुशी की बात है और उसके अनुमति पत्र को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। यदि नहीं हुआ है तो यह जो विस्तार है, वह असंवैधानिक है।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment