CM Yogi Speech in Barabanki: बाराबंकी जनपद इतनी पवित्र नदी सरयू मैया की कृपा यहां पर है. ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही.
CM Yogi Speech in Barabanki: बाराबंकी जनपद इतनी पवित्र नदी सरयू मैया की कृपा यहां पर है. ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा- पौराणिक काल से इसका अपना एक गौरवशाली अतीत रहा है. तब अतीत गौरवशाली है तो वर्तमान भी गौरवशाली होगा और भविष्य को भी और भी गौरवान्वित करने वाला क्षण के रूप में बदलने का काम अब डबल इंजन की सरकार करने जा रही है. कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के
लिए अच्छी सड़क बन रही हैं.
तेजी से हो रहा विकास, जल्द बनेगा नया कॉरिडोर
गोदेश्वर महादेव मंदिर का हो या अन्य प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए मार्गों के निर्माण के लिए पैसा दिया जा चुका है. कार्य स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है. कुछ कार्य प्रारंभ हो चुके हैं. कुछ कार्य आगे बढ़ेंगे. ये रुकेंगे नहीं. यह रुकने वाली सरकार नहीं है. डिगने वाली सरकार नहीं है. सरकार की योजनाएं युवाओं के लिए नए रोजगार का सृजन कर रही हैं. कॉरिडोर के जरिए भी युवाओं को काम मिलेगा.
ये डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में जो बोलती है वह करके दिखाती है. जितना करती है उतना ही बोलती है. हम लोगों ने कहा था ना कि राम लला हम आएंगे मंदिर वही बन गया ना मंदिर अयोध्या में कोई संदेह है कोई संदेह है और हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी कभी कयामत का दिन तो कभी आना ही नहीं है और इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना ही नहीं है.
जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं. ऐसे ही सड़ग जाएंगे. कभी वह दिन आने वाला नहीं है और उनके सपनों को ऐसे ही हम अपनी विरासत को सम्मान देते हुए भारत की गौरवशाली परंपरा को सनातन धर्म की इस परंपरा को जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर के सनातन के प्रतीक श्री राम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था. यह केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को सनातन के इस गौरव को आगे बढ़ाने का कार्य मजबूती के साथ करेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us