News Nation Logo

Uttarakhand आम आदमी पार्टी के कई नेता हुए BJP में शामिल, केजरीवाल को लगा बड़ा झटका

Updated : 29 September 2021, 12:43 PM

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है।AAP के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में आप छोड़कर आए नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

#UttarakhandAssemblyelection2022 #AAP #CMKejriwal