उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गापूजा और विजयादशमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने मंगलवार को अपने बधाई संदेश में कहा है कि, 'दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है. हम सभी को यह पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए.'