CM Yogi News: महिला दिवस पर CM योगी ने किसे दे दी चेतावनी?

लखनऊ में महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और नारी शक्ति के मजबूत और बढ़ते कदम की जमकर सराहना की है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

लखनऊ में महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और नारी शक्ति के मजबूत और बढ़ते कदम की जमकर सराहना की है.

लखनऊ में महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और नारी शक्ति के मजबूत और बढ़ते कदम की जमकर सराहना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है. उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए. प्रदेश में अब कानून का राज है. बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी. अगर किसी शोदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियां लाभान्वित हो रही हैं और बेटियां किसी पर अब निर्भर नहीं रहेंगी. वह खुद में आगे बढ़ने के लिए सक्षम है. स्कूल जा रही है. 

Advertisment

कोई डर नहीं. किसी प्रकार का संकोच नहीं. बेटे की सुरक्षा सरकार के जिम्मे और इसीलिए जो सौदे पहले सुरक्षा में खतरा बनते थे उनका इलाज करने के लिए हम लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में बेटियों को आरक्षण दिया. उनकी भर्ती की. अगर कोई सोदा कोई दुराचारी फिर भी दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज के दूत भी उनका टिकट काटने के लिए बैठे रहते हैं कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो फिर जगह नहीं मिलेगी धरती पर सुरक्षा के लिए मैंने आपको पहले बताया पीएससी की बटालियन पिछली सरकारें पीएससी को समाप्त कर रही थी क्योंकि उत्तर प्रदेश पीएससी सी बल यह दंगाइयों का काल है और दंगाइयों को प्रोत्साहित करने वाली सरकार पीएसी बल को ही समाप्त कर रही थी. हम लोग आए हमने कहा बल ये बल समाप्त नहीं होगा. इसको हम पुनर्गठन करेंगे. 

CM Yogi UP News
Advertisment