UP Budget Session: आम जनता को क्या गिफ्ट देगी योगी सरकार?

विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करने वाले हैं. माना यह जा रहा है कि इस बार बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ का होगा

author-image
Mohit Saxena
New Update

विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करने वाले हैं. माना यह जा रहा है कि इस बार बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ का होगा

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करने वाले हैं. माना यह जा रहा है कि इस बार बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ का होगा. अगले वित्तीय वर्ष 2026 27 का बजट खुशहाल यूपी पर केंद्रित होगा. सरकार का मुख्य ध्यान प्रदेश का विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा. खासतौर पर सड़क पुल, शहरों के विकास, बुनियादी ढांचे पर बड़ा खर्च किए जाने की संभावना है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इसके माध्यम से कई तोहफे प्रदेशवासियों को देने की तैयारी में है.

Advertisment

बजट सत्र के दौरान हंगामे के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं. क्योंकि एसपी, एसआईआर, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. मुख्य मुद्दा एसआईआर होगा. बाकी तो बेरोजगारी, बिजली, पानी समस्या तो हमेशा से रही है. इस  पर हमेशा चर्चा होती रहती है. 

CM Yogi UP News
Advertisment