UP Budget 2026: योगी सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करने वाली है और इस बार बजट का आकार करीब ₹9 लाख करोड़ के आसपास का रहने का अनुमान जताया गया है
UP Budget 2026: योगी सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करने वाली है और इस बार बजट का आकार करीब ₹9 लाख करोड़ के आसपास का रहने का अनुमान जताया गया है और अगर ऐसा होता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इस बजट में सरकार का फोकस प्रदेश के समग्र विकास और आम जनता की सुविधाओं पर रहने वाला है। सड़क, पुल, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे, उनके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बड़े पैमाने पर खर्च का प्रावधान किया जा सकता है। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की आर्थिक सहायता, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी इस बार खास तवज्जो मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी का बजट करीब 8.8 लाख करोड़ का था। इस बार बजट के आकार में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे साफ है कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करना चाहती है। अनुमानों के मुताबिक कुल बजट का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खर्च किया जा सकता है।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us