UP Budget 2026: योगी सरकार ने अपना सबसे बड़ा बजट पेश किया और इस बजट में पशुधन का भी खासा ध्यान रखा गया। पशुधन विभाग के इस बजट को हमारे संवाददाता ने विभागीय मंत्री से इसको लेकर खास बातचीत की।
UP Budget 2026: योगी सरकार ने अपना सबसे बड़ा बजट पेश किया और इस बजट में पशुधन का भी खासा ध्यान रखा गया। पशुधन विभाग के इस बजट को हमारे संवाददाता ने विभागीय मंत्री से इसको लेकर खास बातचीत की। योगी सरकार ने कल अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। यह बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है क्योंकि 27 में इसके बाद सीधे चुनाव है और देखा जाए तो इस बजट में केंद्रीय बजट की तरह पशुधन पर ठीक-ठाक जो धनराशि है वो खर्च करने को निर्धारित किया गया है और इस वक्त मेरे साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जी मौजूद हैं। सर आपका विभाग है पशुधन और देखा जाए तो केंद्रीय बजट में तो सरकार ने खजाना खोला।
योगी सरकार ने भी आप लोगों ने भी अपने बजट में पशुधन के लिए और इसके संरक्षण के लिए खजाना खोला है। क्या कुछ है इस बजट में पशुधन में? देखिए ये योगी सरकार का इस बार का सर्वश्रेष्ठ बजट है। खेती और पशु एक दूसरे के पूरक हैं। खेती है तो पशु है और पशु है तो खेती है। खेती को अच्छा बजट दिया माननीय मुख्यमंत्री जी ने। उसी में सम्मिलित पशुधन को भी अच्छा बजट देने का काम किया है। जो निराशित गौवंश है उसके संरक्षण के लिए अलग बजट आमंत्रित किया।
दूसरा जो बीमारियां आती हैं उनके संरक्षण के लिए अलग बजट किया। दूसरा तीसरे नंबर पर अस्पताल के निर्माण के लिए वो भी बेहतर बजट देने का काम किया है। फिर इसके बाद दुग्ध विकास में भी क्योंकि देश दुनिया में भारत दूध में नंबर वन है और उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है तो दुग्ध उत्पादन में भी बहुत बढ़ोतरी की गई है क्योंकि जो अमेरिका से डील हुई है इस डील में सबसे बड़ा लाभ दुग्ध उत्पादन का में क्षेत्र को लाभकारी होगा।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us