UGC New Rules Surpeme Court Stay: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में नए नियमों की घोषणा की है. इन नियमों ने देश में एक बार फिर बहस को छेड़ दिया है.
UGC New Rules Surpeme Court Stay: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में नए नियमों की घोषणा की है. इन नियमों ने देश में एक बार फिर बहस को छेड़ दिया है. UGC ने 2026 में नए नियम बनाए हैं जिसका नाम है Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026. ये नियम यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए है. इसके तहत हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एक इक्विटी कमेटी बनानी होगी. जो एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की शिकायतें सुनेगी और तय समय में उनका निपटारा करेगी. खास बात यह है कि इस कमेटी में एससी-एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और महिलाओं का होना जरूरी है.
अब क्यों मचा बवाल
दरअसल यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण यानी जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए. उनका कहना है कि ये नियम सवर्णों के खिलाफ हैं. नियमों में सिर्फ SC, ST और OBC के खिलाफ भेदभाव की बात है. जनरल कैटेगरी के छात्रों को भेदभाव का शिकार माना ही नहीं गया है. इसी विषय पर चर्चा के लिए न्यूज नेशन ने अपनी खास पेशकश सवाल है बवाल है खास मेहमानों के साथ चर्चा की. इस चर्चा में अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने यूजीसी के नियम को बांटने वाला बताया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us