News Nation Logo

Geeta Jayanti 2021: गीता के इन उपदेशों में हैं परेशानियों से छुटकारा पाने का समाधान

Updated : 14 December 2021, 08:47 AM

Gita Jayanti 2021: गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। गीता के उपदेश में समस्त जीवन का सार छिपा हुआ है। हर वर्ष अगहन के महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गीता जयंती मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि पर ही द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस कारण से हर साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर गीता जयंती के तौर पर मनाया जाता है। यही एक ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। पूरे विश्व में और किसी ग्रंथ की जयंती नहीं मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 14 दिसंबर 2021 को मनाई जा रही है।

#GitaJayanti2021 #