News Nation Logo

रोनाल्डो से हारा मोरोक्को, पुर्तगाल ने 1-0 से दी मात

Updated : 21 June 2018, 11:37 PM

कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा हेडर के जरिए किए गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने बुधवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में मोरक्को को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप-2018 में अपना जीत का खाता खोल दिया। लुज्निकी स्टेडियम में इस हार के बाद मोरक्को की टीम नॉकआउट से लगभग बाहर हो गई है।