News Nation Logo

Sports: MS Dhoni को बिल्‍कुल पसंद नहीं है ये काम, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated : 07 July 2020, 04:05 PM

MS Dhoni| Dhoni| Mahendra Singh Dhoni| former captain MS Dhoni| Chennai Super Kings| IPL 2020| IPL 13| Dhoni birthday| Dhoni on social media| Dhoni on Instagram| Dhoni on Twitter| Dhoni on Facebook| Team India| Indian team| Indian cricket team| Virat Kohli| Rohit Sharma| Virender Sehwag| Suresh Raina| BCCI

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और क्रिकेट लेजेंड एमएस धोनी का आज जन्‍मदिन है. भारत में ही नहीं बल्‍कि पूरी दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का जन्‍मदिन मनाया जा रहा है. धोनी आज 39 साल के हो गए. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और सुरेश रैना से लेकर वीरेंद्र सहवाग और यहां तक कि बीसीसीआई की ओर से भी उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी जा रही है. लेकिन अपने जन्‍मदिन पर भी धोनी घर से बाहर नहीं निकले और न ही उन्‍होंने सोशल मीडिया पर ही कुछ लिखा है. जबकि धोनी के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि किसी तरह धोनी की एक झलक आज के खास दिन पर देखने को मिल जाए, लेकिन धोनी इस तरह की बातों से बचते हैं और सोशल मीडिया पर बहुत ही कम नजर आते हैं. वे सोशल मीडिया के तीन बड़े प्‍लेटफार्म इंस्‍टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर हैं, यानी उनका एकाउंट तो इन सभी जगह है, लेकिन वे इसे बहुत कम इसे अपडेट करते हैं, जबकि लाखों की संख्‍या में यहां पर उनके फॉलोअर्स हैं और लगातार इसे चेक भी करते रहते हैं कि वे कभी कुछ लिखें, लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है. धोनी ने कभी साफ तौर पर तो नहीं कहा कि वे सोशल मीडिया पर ज्‍यादा सक्रिय क्‍यों नहीं रहते हैं, लेकिन इतना जरूर लगता है कि सोशल मीडिया पर वे ज्‍यादा कुछ लिखना पढ़ना पसंद नहीं करते.

#Dhoni #Happybirthdaydhoni #Mahi