News Nation Logo

IPL 12, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने लिया घर में मिली हार का बदला, 40 रनों से हारा दिल्ली कैपिटल्स

Updated : 19 April 2019, 11:54 AM

IPL 2019 का 34वां मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 169 रन बनाने थे, लेकिन टीम अपने लोकल ग्राउंड पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 128 रन ही बना सकी