IPL 2019 #CSK # Dhoni : 9वीं जीत के साथ टॉप पर धोनी की टीम

author-image
Rashmi Sinha
New Update

बुधवार को चेपॉक के मैदान पर एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जलवा देखने को मिला. विकेट के पीछे एमएस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फुर्ती के चलते दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के 3 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी फुर्ती के जाल में पहले कप्तान श्रेयस अय्यर फिर क्रिस मॉरिस और आखिर में अमित मिश्रा का विकेट चटकाया. मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने विकेट के पीछे अपनी फुर्ती का राज बताया. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) स्टंप के पीछे काफी फुर्तीले हैं और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस तेजी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है.

Advertisment
Advertisment