Ind Vs Eng : ''रोहित शर्मा को दूसरे टी-20 में नहीं मौका दिया तो मेरा टीवी बंद रहेगा''

author-image
Avinash Prabhakar
New Update

भारत को पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे. रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले ही साफ कर चुके थे कि पहले मैच में वो खेलने वाले हैं. हालांकि जब टॉस हुआ तब ये ऐलान किया गया कि रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया. हालांकि भारतीय टीम को ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही थी. अब रोहित के ना खेलने पर वीरेंद्र सहवाग को भी गुस्सा आ गया.

Advertisment
Advertisment