News Nation Logo

चैत्र नवरात्रि में नौ देवियों को लगाएं इन चीजों का भोग, मां प्रसन्न होकर देंगी आशीर्वाद

Updated : 23 March 2022, 01:48 PM

चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2022) के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. पूजा के दौरान देवी मां को हर एक दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाने से मां बहुत जल्द प्रसन्न होकर भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देती हैं. इसके साथ ही बीमारियों से मुक्ति दिलाती हैं और आर्थिक समस्याओं को दूर करती हैं. तो, चलिए जानते हैं कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिन मां (chaitra navratri 2022 bhog) के किस स्वरूप को कौन-सा भोग लगाना चाहिए.