अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालीबान ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. यह वही तालीबान है जिसे पाकिस्तान ने कभी खुद बनाया था.
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालीबान ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. यह वही तालीबान है जिसे पाकिस्तान ने कभी खुद बनाया था. अपने फायदे के लिए पाकिस्तान ने मजहबी कट्टरता को बढ़ावा देने के लिए कई सालों तक तालीबान को खाद पानी मुहैया कराया. पाकिस्तान ने किस तरह तालीबान को सपोर्ट किया और अब कितना बड़ा संकट उसके लिए पैदा हो गया है.
आधी रात को अचानक धमाके होने लगे. गोलियों की बौछार होने लगी. पूरा आसमान रोशनी से चमकने लगा. अफगानिस्तान ने इतना जबरदस्त हमला किया कि पाकिस्तानी फौज को कई पोस्ट छोड़कर भागना पड़ा. अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात बॉर्डर पर पाकिस्तान सैनिकों को निशाना बनाया. दावा है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के करीब 20 पोस्ट पर कब्जा कर लिया.
इस हमले में पाकिस्तान के कई सैनिकों को ढेर करने का भी दावा किया. मुजाहिदा अल्लाहू अकबर प्रांत के अलीश शेर तेरेजी जिले में अफगानी सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के एक मुख्यालय पर कब्जा कर लिया. इस दौरान सीधी झड़प में दर्जनों सैनिक मारे गए. कई घायल हो गए. सीधे सीधे जंग में अफगानी सेना को कामयाबी मिली और पाकिस्तानी फौज के हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए. अफगानिस्तान के डिफेंस मिनिस्ट्री ने ये साफ किया कि डूरल लाइन के पास होश पख्तिया, नूरस्तान प्रांतों के साथ ही कुछ और इलाकों ने पाकिस्तान के खिलाफ अभियान
शुरू किया. इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us