News Nation Logo

जयंत सिन्हा ने न्यू इंडिया का नाम लेकर किया सरकार का बचाव

Updated : 28 September 2017, 05:09 PM

उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में ब्लॉग लिख कर यशवंत सिन्हा के उस लेख का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'अब बोलना होगा।' उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि सरकार के यह संरचनात्मक सुधार केवल वांछनीय नहीं हैं, उन्हें 'न्यू इंडिया' बनाने और हमारी अरब और मजबूत श्रमिकों के लिए अच्छी नौकरी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक हैं।