News Nation Logo

लखीमपुरः शादी में दूल्हे की गोली लगने से मौत

Updated : 30 April 2018, 07:32 PM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक शादी के दौरान द्वारचार के समय हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। गोली सीधे दूल्हे को जा लगी और उसकी मौत हो गई। दूल्हे को गोली लगने के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।