News Nation Logo

बिहार: तेजस्वी यादव का दावा- महागठबंधन नहीं टूटेगा

Updated : 13 July 2017, 01:27 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा है कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है और यह नहीं टूटेगा।