सबसे बड़ा मुद्दा : क्या वसीम रिजवी की फिल्म से अयोध्या विवाद को और हवा मिलेगी?

author-image
saketanand gyan
New Update

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने राम जन्म भूमि पर एक फिल्म का निर्माण किया है. अयोध्या में 1990 में हुए गोलीकांड के बाद उपजे हालातों पर आधारित फिल्म 'राम जन्मभूमि' का सोमवार को पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया. वसीम रिजवी द्वारा निर्मित यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. देखिए इसी मुद्दे पर 'सबसे बड़ा मुद्दा', क्या विवादित मुद्दे पर फिल्म बनाने से क्या विवाद को और हवा मिलेगी?

Advertisment
Advertisment