News Nation Logo

राहुल गांधी बने कांग्रेस के प्रेसिडेंट, 16 दिसंबर को होगी ताजपोशी

Updated : 11 December 2017, 07:58 PM

राहुल गांधी को कांग्रेस का प्रेसिडेंट चुन लिया गया है। इससे पहले राहुल गांधी पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट थे। राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का प्रेसिडेंट चुना गया है। 16 दिसंबर को सोनिया गांधी बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी करेंगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कुल 89 नामांकन प्रस्ताव दिए गए थे जो सभी राहुल गांधी के पक्ष में थे। राहुल गांधी के सामने कोई भी दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था।