News Nation Logo

नासा ने खोज निकाला चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर, चेन्नई के इंजीनियर की NASA ने थपथपाई पीठ

Updated : 03 December 2019, 01:26 PM

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 मिशन के विक्रम लैंडर को खोज निकाला है. नासा ने तस्वीर जारी करके इस बारे में जानकारी दी. हालांकि नासा ने जो तस्वीर जारी की है उसके मुताबिक विक्रम लैंडर का मलबा मिला है. यानी क्रैश लैंडिंग होने के बाद विक्रम लैंडर पूरी तरह टूट गया. चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तस्वीरें नासा के LRO सैटेलाइट ने ली है.