News Nation Logo

आरक्षण की आग में सुलगा महाराष्ट्र, पुणे में भड़की हिंसा

Updated : 31 July 2018, 12:57 PM

मराठा आरक्षण की आग में महाराष्ट्र सुलग रहा है। आरक्षण की आग मुंबई से पुणे तक जा पहुंची। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई जगहों में तोड़फोड़, आगजनी-सड़क जाम, पुलिस पर हमले और बंद की घटनाएं सामने आईं। पुणे के चाकन के बड़े इलाकों और आसपास के इलाकों में अगजनी, हिंसा, सड़क जाम करने की घटनाएं हुईं।