News Nation Logo

किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बहाया दूध

Updated : 01 June 2017, 02:13 PM

महाराष्ट्र के किसानों ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। किसान लंबे समय से अटके कर्जमाफी पैकेज सहित विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। हड़ताल कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती वे कृषि संबंधी गतिविधियों से दूर रहेंगे।