नोएडा के गांव में घुसा तेंदुआ, पकड़ने का प्रयास कर रही वन विभाग की टीम

author-image
ruchika sharma
New Update

थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में रविवार सुबह लोगों को एक तेंदुआ दिखाई दिया जो एक चहारदिवारी पार करके एक परिसरा में घुस गया. घटना की सूचना पाकर वन विभाग के आला अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं. तेंदुआ को बेहोश करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमति ली है. थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक कार चालक को तेंदुआ सड़क पर दिखा था. उसने उसकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर ली थी.

Advertisment
Advertisment