News Nation Logo

Breaking News: चारा घोटाला के दोषी Lalu Yadav को 5 साल की सजा...60 लाख जुर्माना

Updated : 21 February 2022, 02:57 PM

Lalu Yadav News : डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में दोषी ठहराए गए ब‍िहार ( Bihar ) के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव ( Lalu Yadav ) को आज सीबीआइ ( CBI ) की व‍िशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुना दी है। 60 लाख जुर्माना लगाया गया है। अनुमान के मुताबिक आज सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे सजा की घोषणा की गई। लालू यादव ( Lalu Yadav ) के अलावा चारा घोटाला के इस बड़े मामले में 37 अन्‍य दोष‍ियों को भी सजा सुनाई गई है।