News Nation Logo

रांची HC ने लालू यादव को 6 हफ्ते की दी जमानत

Updated : 11 May 2018, 06:16 PM

घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को खराब सेहत के कारण रांची हाईकोर्ट ने 6 हफ्तों की जमानत दी है। लालू यादव सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 2013 में हुए चारा घोटाला मामले में सुनाई गई 14 साल की सजा काट रहे हैं।