News Nation Logo

कांग्रेस ने किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज और मुफ्त लैपटॉप देने का किया वादा

Updated : 01 November 2017, 02:48 PM

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को चुनाव होंगे वहीं मतगणना 18 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छोटे किसानों को बिना ब्याज के कर्ज और मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया है। कांग्रेस इस बार भी मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।