News Nation Logo

मुंबई में बारिश के बाद हाईटाइड, 5 मीटर की ऊंचाई तक उठी लहरें

Updated : 15 July 2018, 08:52 PM

मुंबई के समुद्री इलाके में मॉनसून की सबसे ऊंची लहरें उठ रही हैं। लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक बताई जा रही है। मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतवानी जारी की है। इससे पहले शनिवार को भी समुद्र में हाई टाइड देखने को मिला था। बीएमसी आपदा प्रबंधन ने मुबई के लोगों को समुद्र किनारे जाने से मना किया है। वहीं इससे शनिवार को आए हाई टाइड के कारण अरब सागर ने करीब 15 मैट्रिक टन कचरा उगला है।