New Update
झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन का राज शुरू हो गया है. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में आज हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सूबे की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पहले 2013 में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार में वो मुख्यमंत्री रहे थे. इसके अलावा तीन विधायकों ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली. आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता इस नई सरकार में मंत्री बन गए हैं.
Advertisment
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us