News Nation Logo

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी

Updated : 21 April 2018, 04:38 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। यशवंत सिन्हा ने बीजेपी से सारे संबंधों को तोड़ने की घोषणा की। सिन्हा ने यह बात पटना में एक मंच पर कार्यक्रम के दौरान कही।