News Nation Logo

केरल और कर्नाटक में बाढ़ की स्थित बरकरार, कोडागू में राहत अभियान तेज

Updated : 21 August 2018, 10:28 PM

बारिश थमने के बाद केरल में सोमवार को आखिरकार बाढ़ की विभीषिका से लोगों को थोड़ी राहत मिली और उफनती नदियों के जलस्तर में कमी आई। बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों की तादाद काफी ज्यादा हो गई। आधिकारियों ने मानसून सीजन के दौरान हुई भारी बारिश के कहर में अब तक 370 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं कर्नाटक के बाढ़ ग्रस्त कोडागू जिले में करीब 4,320 असहाय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।