News Nation Logo

दिल्ली सीलिंग अभियान : डीडीए ने बदले नियम

Updated : 02 February 2018, 03:16 PM

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को सीलिंग अभियान से परेशान व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए शहर के मास्टर प्लान में बदलावों को मंजूरी दे दी। मास्टर प्लान में जो बदलाव प्रस्तावित हैं, उनमें वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के क्षेत्रफल अनुपात (एफएआर) में वृद्धि, बेसमेंट में व्यापार करने की अनुमति और उपयोग परिवर्तन शुल्क में कमी शामिल हैं।