News Nation Logo

दिल्ली में महिला आयोग की कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटा

Updated : 08 December 2017, 11:33 AM

दिल्ली के उत्तरपूर्वी नरेला में महिला आयोग की एक कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता ने महिला आयोग के पैनल के साथ बुधवार को इलाके के घरों से अवैध शराब को जब्त कराया था। जिससे नाराज इलाके की महिलाओं ने कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।