तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें महत्व

author-image
Narendra Hazari
New Update

मां शक्ति के तीसरे दिव्य स्वरूप का नाम है चंद्रघंटा। नवरात्रि उपासना के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है। चंद्रघंटा को शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है। इनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी लिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। माता चंद्रघंटा का शरीर स्वर्ण के समान उज्ज्वल है, इनके दस हाथ हैं।

Advertisment
Advertisment