Updated : 31 August 2018, 10:50 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। राहुल गांधी 31 अगस्त से चार -पांच दिनों के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। भगवान शिव के भक्त राहुल गांधी ने कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान अपने विमान में आई गड़बड़ी के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का फैसला किया था। कांग्रेस अध्यक्ष की धार्मिक यात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा है।